Advertisement

Main Ad

Santosh Rokade : YouTube | Tik Tok | income | santosh के बारे मे सब कुछ

आज हम  देखेंगे Santosh Rokade kaun hai, Santosh Rokade की official YouTube channel, official Instagram I'd, Santosh Rokade की earnings, address - गाव का पता, काम, family conditions, वह YouTube से कितना कमाते है.. totally आज तो Santosh Rokade bhai की biography निकाल देंगे। आखिर ये है कौन ???

Santosh Rokade कौन है?

Santosh Rokade


Santosh Rokade एक गरीब परिवार मे से निकले हुए एक साधारण इंसान थे, जो  वर्तमान में Youtuber है। पहले वह Tik Tok पर वीडियो बनाया करते थे। Tik Tok ban होने के बाद वह snack पर short video बनाते थे। फिर उसके बाद अब YouTube पर vlog वीडियो बनाते हैं। 

Santosh Rokade की Personal information

Personal information 

NameSantosh Rokade
ProfessionYouTuber
Birth date26 may 
Age(in 2021)
Gendermale
marital statusunmarried
Hometownkhargone (MP)
NationalityIndian

Santosh Rokade कहा रहते है?

पहले : Dhulkot, मध्यप्रदेश, India 
वर्तमान में : Khargone,  मध्य प्रदेश,  India

Santosh की पढ़ाई/study 

संतोष की स्कूली पढ़ाई सरकारी school में हुई थी और उनकी collage एक गवर्नमेंट कॉलेज PG collage khargone और DAVV PG collage khargone मे हुई थी। 

Santosh Rokade की family conditions 

Santosh Rokade का family background बहुत ही कमजोर था। वह और उसकी family मजदुरी और मिट्टी की बनी ईटे बनाने का काम किया करते थे। उसकी family मे से पढा लिखा कोई भी नही था। Santosh Rokade के पिता और बडे भाई उनकी छोटी उम्र मे ही उन्हे छोड कर चले गए, जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी इनके और इनकी मां पर आ गई। कम पढ़ाई के बावजूद Santosh कुछ हद तक अच्छी English बोल लेते है।  अगर उनके घर की बात करें तो वह एक गरीब बस्ती में रहते थे, जहां वह काम, रहना, खाना सब कुछ साथ में करते थे। मैं आपको उनके घर की तस्वीर बता रहा हूं कि वहां किस प्रकार के घर में रहते थे।

Santosh Rokade


Santosh Rokade की YouTube channel 

channel info

Channel Name SantoshRokade
ApplicationYouTube
channel started
(Year)
2020
first video 2020
subscribers
(as per july 2021)
382 K

Santosh पहले Tik Tok पर वीडियो बनाया करते थे। लेकिन Tik Tok ban होने के बाद वह snack पर short video बनाते थे। फिर उसके बाद 2020 से यूट्यूब पर अपने काम, अपनी daily activities को दर्शाते vlog बनाते हैं। 
उसी के साथ साथ वह अपना इट बनाने के काम भी manage किया करते थे। 

Santosh की youtube channel के videos मे वह बताते है कि वह कैसे अपना काम करते है, ईटे बनाने मे उनको कितनी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही वह बता है कि एक ईट के पीछे उन्हे कितने पैसे मिलते है। कुल मिलाकर अपनी Youtube channel Santosh Rokade पर वह दर्शाते है कि "गरीबी क्या होती है।"

इसके अलावा Santosh channel पर अपने घर के दुख दर्द, family members के बारे मे, घर आने वाले मेहमानो के साथ, अपने गांव के कुछ खास किस्सो के बारे मे, friends - relatives आदि  के बारे मे videos बनाते रहते है।
click here To visit YouTube channel 

Santosh Rokade YouTube earnings

Santosh Rokade

संतोष रोकड़े एक नए यूट्यूब पर है लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर  यूट्यूब पर  अच्छा खासा नाम कर लिया है। वह अपनी first payment के वीडियो में clearly नहीं बताते हैं कि वह youtube से कितना कमाते हैं और रुकिए दोस्तों वह अपनी second payment के वीडियो में यह जरूर बताते हैं कि वह कितना कमाते हैं।


Santosh Rokade ki income

संतोष रोकड़े अपनी सेकंड पेमेंट में क्लीयरली बता देते हैं कि  उनकी फर्स्ट पेमेंट और सेकंड पेमेंट मिलाकर कितनी हुई है। Santosh Rokade बताते हैं कि उनकी पेमेंट करीबन 20,000  रुपए हुई है। इस तरह हम अंदाजा लगा सकते हैं कि  उनकी फर्स्ट पेमेंट करीबन 8000 रुपए रही होगी और दूसरी करीबन 12000 रुपए रही होगी।

लेकिन दोस्तों अगर आप Santosh की present income जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। जून 2021 मे Santosh की income 1 लाख + आई थी जो खुद ही में एक आश्चर्यजनक की बात है। एक गरीब बस्ती में रहने वाला एक सामान्य इंसान कितना आगे निकल चुका है साथ ही दूसरों को भी मोटिवेट कर रहा है।  तो यह हुई संतोष रोकड़े के इनकम की बात।


Santosh rokade Popular kaise hue 

आज का जमाना ऐसा है कि लोग दूसरों की जिंदगी को जानना चाहते हैं, कुछ यूनिक देखना-पहचानना चाहते हैं। पहले बहुत कम लोग हुआ करते थे जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर गरीबी को दर्शाते थे और वीडियो के माध्यम से उन्हें गरीबी से परिचित कराते थे और संतोष के वीडियो गरीबी पर होने के कारण यह videos obviously unique है और इसी कारण लोग उसे देखने लगे। असल मे गरीब क्या हैैै, गरीबी क्या है यह सब कुछ जानना चाहते हैं। 

तो बस इसी वजह से जब संतोष टिक टॉक पर वीडियो बनाया करते थे, तब लोग उनकी struggle भरी जिंदगी को जानने के लिए उनकी गरीबी का वीडियो देखते थे और इसी तरह हम लोग धीरे-धीरे उनकी युटुब चैनल पर भी उन्हे पहचानने लगे हैं, उसे देखने लगे हैं। धीरे-धीरे करते-करते वह एक बड़ी यूट्यूब चैनल के मालिक बन गए है। 

वह बताते है कि पहले उनके कोई सब्सक्राइबर नहीं हुआ करते थे, उनकी वीडियो पर कोई व्यू नहीं आते थे लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए उसके वीडियो थोड़ी बहुत वायरल होने लगी तो लोग उनकी video देखने लगे और उसकी वीडियो को पसंद करने लगे। इसी तरह संतोष धीरे-धीरे famous होने लगे।

Santosh Rokade bhai का character और उनसे सीख

(1) चेहरे पर मुस्कान रखना :  यह बात मुझे बहुत ही अच्छी लगती है कि संतोष रोकड़े अपने चेहरे पर हमेशा एक छोटी सी smile रखते हैं, जो बहुत ही attractive होती है। वह चाहे किसी भी दुख - सुख में हो लेकिन वह अपने  चेहरे से छोटी सी स्माइल हटने नहीं देते हैं। अगर यह कोई अनुसरण कर ले तो किसी के जीवन में कोई भी दुख नहीं रहेगा या वह दुखी रह कर भी सुख का अनुभव करेगा।

 हर problem का solutions है -  "smile"

(2) मेहनत करते रहना : यह छोटा सा शब्द "मेहनत" अपने आप में बहुत ही  बड़ा है और यही प्लस पॉइंट है संतोष रोकड़े का कि वह मेहनत करने से पीछे नहीं हटते है। वह पहले भी मेहनत करते थे जब वह ईटों का और मजदूरी का काम किया करते थे और वह आज भी मेहनत करते हैं जब वह vlog बनाया करते हैं। किसी भी condition में अगर इंसान मेहनत करना ना छोड़े तो वह पूरी कंडीशन को बदल सकता है।

"गरीबी बहार से नही दिमाग से 
होती है"

(3) घमंड न करना : कई लोग होते हैं जो कुुुुछ success पाने के बाद यानी कि अगर वह बहुत पैसे वाले हो जाते हैं, तो घमंड करना शुरू कर देते हैं कि वह पैसे वाले हो गए हैं और अब वे गरीबों को बतलाएंगे भी नहीं। मगर संतोष की बात ही कुछ और है। वह कभी घमंड नहीं करते। अपने घर आए छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मेहमानों को एक जैसा आदर देते हैं। अगर कोई इंसान सफल है और वह घमंड करना चालू कर दे तो उसे गिरने में देर नहीं लगती। लगता है यह बात संतोष अच्छे तरीके से जानते हैं।

 "घमंड व्यक्ति को चूर चूर कर देता है"

(4) सब को सम्मान देना : घर पर आए मेहमान छोटे हो या बड़े, चाहे छोटा बच्चा हो या बड़े से बड़े इंसान लेकिन वह सबको सम्मान एक जैसा ही देते हैं। किसी के बीच भेदभाव नहीं रखते हैं। उनके vlog में हम देखते हैं कि वह घर पर आए छोटे बच्चों को भी आदर देते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें भी आदर सत्कार देते हैं।

(6) धैर्य रखना : जब उनके भाई और पिता उन्हें छोड़ कर चले गए फिर भी संतोष बिखरे नहीं। उन्होंने धैर्य रखकर अपने काम में मेहनत जारी रखी सिर्फ यही नहीं जब उन्हें vlog video में कोई भी व्यू नहीं आता था, कोई भी subscriber नहीं बढ़ता था। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपना काम जारी रखा। आज हम इसका परिणाम देख सकते है। धैर्य रखने से अंत में जरूर फल मिलता है।

 "धीरज का फल मीठा होता है"

Bittu कौन है?

अगर बात चल रही है संतोष रोकड़े की और बिट्टू का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि बिट्टू संतोष  रोकड़े के vlog का अहम भाग है। बिट्टू एक छोटा सा बच्चा है जो संतोष के vlog को बहुत ही आकर्षक बनाता है। बिट्टू संतोष रोकड़े के बड़े भाई का लड़का है यानी कि संतोष रोकड़े का भतीजा है।

Santosh की मां

हर किसी की मां बहुत ही शांत स्वभाव की होती है और बहुत ही अच्छे गुणों वाली होती है। संतोष  की मां भी कुछ ऐसी ही उदार स्वभाव वाली और अत्यंत  शांत स्वभाव वाली है। उनके emotion से पूरा vlog video करुणा से भर जाता है। संतोष अपनी मां को खुश रखने का बहुत ही प्रयास करते है।

Santosh के बारेमे कुछ और 

Hobby : videos बनाना 

Nick name : SR और Justin

Favorite TV show : chote miya dhakad,

India's online fashion hub, ZEE TV

First video on YouTube : click 

Santosh Rokade Instagram : click

Santosh Rokade

Santosh Rokade Facebook : click 

Santosh Rokade youtube channel : click

Announcements 

यह article पढकर आपको कैसा लगा comment करके जरूर बताएं और आप अब किस टॉपिक पर article पढ़ना चाहेंगे यह भी जरूर बताएं। share करना न भूले लोगो को भी पता चलना चाहिए कि गरीबी बहार से नही दिमाग से होती है।

धन्यवाद

आज हमने देखा

(1) Santosh rokade कौन है 
(2) Santosh Rokade की Personal info
(3) santosh Rokade कहां रहते हैं 
(4) santosh Rokade की पढ़ाई
(5) santosh Rokade की family conditions 
(6) santosh Rokade की Youtube चैनल 
(7) santosh Rokade की youtube earning
(8) Santosh Rokade famous कैसे हुए
(9) Santosh का character/उनसे सीख
(10) Bittu कौन है?
(11) Santosh की मां
(12) Santosh Rokade के बारेमे कुछ और 
(13) Announcements 

Post a Comment

4 Comments